बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र
पीलीभीत, मई 18 -- पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लाक संसाधन केंद्र में संबद्ध कर्मचारियों को मूल तैनाती के लिए रिलीव करने के निर्देश दिए है। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक संसाधन केंद्रों में अरसे से चपरासी संबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। इस पर शिक्षा निदेशालय ने इन सभी कर्मचारियों को ब्लाक संसाधन केंद्रों से हटाकर मूल तैनाती में भेजने के निर्देश दिए। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश किया है। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कर्मचारियों को रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। ये निदेशालय के आदेश पर आदेश किए गए हैं। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष में फर्जी उपस्थिति में शिक्षिका पर कार्रवाई की अनुशंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.