बीएसए ने शिक्षकों को दिया सफलता का मंत्र
वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सेवापुरी विकास खंड सभागार में मुख्य अतिथि बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यक्रम शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों की इस उपलब्धि को संजोकर रखें और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह और शशिकांत श्रीवास्तव ने भी मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर परीक्षा में प्रदेश स्तर पर शीर्ष 10 रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों सहित कुल 14 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, जनपद के 58 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.