उन्नाव, जनवरी 31 -- बांगरमऊ। ब्लाक के ग्राम ततियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक शिक्षिका पर पिछले कई सालों से विद्यालय नहीं आने की शिकायत की गई है। जिसे बीएसए ने संज्ञान में लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बांगरमऊ देवेन्द्र सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी है। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बीईओ से इस बाबत जानकारी ली है। उनके द्वारा बताया गया है शिक्षिका के न आने पर कार्रवाई की जा चुकी है। वह जितने दिन आई है उतने ही दिन का वेतन उसे दिया गया है। बाकी मैंने रिपोर्ट बीईओ से मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.