पीलीभीत, अप्रैल 19 -- जिला।बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी और समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए है। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पाठ्यक्रम एवं यूनीफार्म के सम्बन्ध में निर्देश पालन करने के निर्देश दिए गए। आदेश में कहा गया कि जनपद में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पाठयक्रम एवं यूनीफार्म का वितरण बेसिक शिक्षा विभाग नहीं करता है। विद्यालयों द्वारा स्वयं के पाठ्यक्रम और यूनीफार्म निर्धारित है। वर्तमान में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। उच्चाधिकारियों के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से किसी विशेष प्रतिष्ठान से पाठयक्रम एवं यूनीफार्म क्रय करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिला शुल्क समिति का होगा गठन, मनमानी ...