जौनपुर, जुलाई 19 -- मुंगराबादशाहपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बीआरसी सटवां का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अविनाश सिंह एवं विभागीय टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। बीएसए ने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला का जायजा लिया। इसके अलावा पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव, छात्र-छात्राओं तथा दिव्यांग बच्चों के लिए बने शौचालयों की साफ-सफाई और विद्यालय परिसर की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने सभी कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था भी परखी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: डीएसई ने किया केजीबीवी का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन (एमडीएम)...