बाराबंकी, सितम्बर 2 -- बाराबंकी। बंकी ब्लॉक के कोठीडीह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक अकेले पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। बीएसए के अचानक पहुंचने से विद्यालय में हलचल मच गई। उन्होंने सबसे पहले शिक्षकों की उपस्थिति देखी। सभी शिक्षक उपस्थित मिले। इसके बाद छात्र उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज संख्या का मौके पर मौजूद बच्चों से मिलान किया। बीएसए ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखी और बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछकर उनका शैक्षिक स्तर जाना। उन्होंने बच्चों से पढ़ने-लिखने और गणित के सवाल भी पूछे। विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय पेयजल कक्षाओं व परिसर की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके अलावा एमडीएम नामांकन उपस्थिति समेत विद्यालय के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने बिजली पंखे, फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड,...