अमरोहा, अप्रैल 29 -- बीएसए डॉ.मोनिका ने बुधवार को अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खेड़ा का निरीक्षण किया। सामने आया कि खेल सामग्री का क्रय वित्तीय वर्ष में नहीं किया गया। पुरानी खेल सामग्री ही मौके पर दिखाई गई। कंपोजिट ग्रांट के बिल वाउचर भी नहीं दिखाए गए। आंगनबाड़ी में स्टेशनरी नहीं मिली। परिचारक गेट पर बैठने के बजाय कक्षा कक्ष में बैठे मिले जबकि छात्र-छात्रा गेट से बाहर घूम रहे थे। इको क्लब गठन के लिए भी कोई कार्य नहीं किया गया। स्टाफ व रसोईया उपस्थिति पंजिका अलग बनाई गई थीं। ग्रीन बोर्ड नहीं लगे मिले। प्रेरणा पोर्टल पर किताबों का डीसीएफ भी नहीं भरा गया। अध्यापक फोटो फ्रेम नहीं बनवाए गए। टैबलेट पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। कमियों पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- ...