बीएसए ने किया कनिष्ठ लिपिक को निलंबित
हरदोई, मई 16 -- हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अजित सिंह ने भरखनी ब्लाक में संबद्ध कनिष्ठ लिपिक पवन कश्यप को निलंबित कर दिया है। उन्हें भरावन ब्लाक से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को सौंपी गई है। आरोप है कि उन्होंने पत्रावलियां समय से नवीन पटल सहायकों को उपलब्ध नहीं कराईं। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। उधर कनिष्ठ लिपिक पवन कश्यप ने डीएम को संबोधित पत्र में लिखा है कि उन्होंने अपना चार्ज संबंधित कार्मिकों को उसी समय सौंप दिया था। 25 फरवरी से उन्हें भरखनी ब्लाक से संबद्ध कर दिया गया। द्वेष भावना से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। वह निर्दोष है। जिलाधिकारी को तथ्यों से गुमराह किया गया है कि उन्होंने अभिलेख प्राप्त नहीं कराए। वह पेट के कैंसर से पीड़ित है, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.