अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। बीएसए डॉ.मोनिका ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगेश्वरी एवं कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल खादर का औचक निरीक्षण किया। गैर हाजिर अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 के सापेक्ष 92 बालिकाएं उपस्थित मिलीं। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में सफाई व शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया। छात्राओं से खानपान व्यवस्था, दैनिक उपयोग सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल खादर में एक अध्यापक मौजूद मिला। तीन अध्यापक बीएलओ की ड्यूटी पर तथा दो अध्यापक प्रशिक्षण में गए थे। विद्यालय में खेल सामग्री का क्रय नहीं किया गया था। 26 जनवरी तक विद्यालय में पुताई का कार्य कराया जाना था, जो अभी तक नहीं कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.