मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- राजगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौड़ा में बुधवार को प्रवेश उत्सव एवं विश्व कला दिवस पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कला कक्ष का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह डाइट मेंटर और कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार खंड शिक्षा अधिकारी ने किया। बीएसए ने वीणा वादिनी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सास्कृंतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कभी-कभी होते हैं। कला कक्ष का निर्माण होने से बच्चे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। यह भी पढ़ें- विश्व कला दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए सम्मानित इसके साथ ही अध्यापकों एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौक...