बीएसए द्वारा मनमाने ढंग से वेतन रोकने पर सरकार की सख्त रोक
मैनपुरी, अगस्त 6 -- विभागीय कार्यों की अवहेलना और विभागीय कार्यक्रमों में अपेक्षित परिणाम न मिलने पर शिक्षक-शिक्षिका और कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है। बीएसए द्वारा दंड के रूप में वेतन और वेतन वृद्धि रोक दिए जाते हैं। ये कार्रवाई शासनादेश के विपरीत है, सरकार ने बीएसए द्वारा किए जाने वाले वेतन और वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। निर्देश दिए है कि विशेष परिस्थितियों में ही इस तरह की कार्रवाई होगी और कार्रवाई का अनुमोदन निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा किया जाएगा। शासनादेश के विपरीत कार्रवाई की गई तो कार्रवाई करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस आशय की गाइडलाइन जारी की गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए को पत्र भेजकर निर्देश दिए कि विभिन्न विभागीय कार्यक्रम में अपेक्षित परिणाम न मिलने अथवा विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.