बीएसए डॉ.गोरखनाथ को दी गई विदाई
जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। डायट सभागार में रविवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल को विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण सीतापुर जनपद के लिए हो गया है। डायट सभागार में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मधुलिका अस्थाना ने सरस्वती वंदना, प्रीति श्रीवास्तव एवं ज्योति श्रीवास्त ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. गोरखनाथ पटेल ने केवल कार्यालय तक सीमित रहकर कार्य नहीं किया, बल्कि गांव-गांव और विद्यालय-विद्यालय पहुंचकर समस्याओं को समझा तथा उनके समाधान का प्रयास किया। छात्र नामांकन बढ़ाने, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यालयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.