बीएसए को 15 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण, जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय कार्रवाई
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिलों के लिए मैपिंग पूरी नहीं कराने समेत विभिन्न योजनाओं में लापरवाही के आरोपों में घिरे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार से शासन ने जवाब मांगा है। पूर्व जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर शासन ने आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मंडल शिवलाल को सौंपी गई है। शासन के आदेश के अनुसार पूर्व बीएसए को 15 दिन के भीतर अपना लिखित जवाब जांच अधिकारी के समक्ष देना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि वह बचाव में किसी गवाह को पेश करना चाहते हैं या व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर चाहते हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय निर्णय लिया जा सकता है।
जांच के आरोप जांच में आरोप है कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.