बीएसए को रिश्वत देने की कोशिश करने में प्रधान शिक्षिका निलंबित
उन्नाव, जून 20 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर हसनगंज में बच्चों के भविष्य और सरकारी योजनाओं के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आने पर बीएसए ने प्रधान शिक्षिका को नोटिस देते हुए जवाब मांगा। नोटिस का जवाब देने के बजाए शिक्षिका सीधे उनके कार्यालय पहुंचीं। मामला रफादफा करने के लिए बीएसए को रिश्वत देने की कोशिश की। वाक्या सीसीटीवी में कैद है। खफा बीएसए ने प्रधान शिक्षिका को निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय हसनगंज से संबद्ध किया।बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने 14 मई को सुबह करीब नौ बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षिका अपर्णा यादव और शिक्षामित्र नंद किशोर उपस्थित मिले, जबकि प्रधान शिक्षिका रंजना सिंह और सहायक शिक्षिका प्रियंका बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। विद्यालय में पंजीकृत 70 छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.