चंदौली, मई 13 -- सकलडीहा। निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने मंगलवार को मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया कि निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि, महंगे ट्रांसपोर्ट शुल्क, वार्षिक शुल्क और हर साल किताबें बदली जा रही है। इस मौके पर दीपू पाण्डेय, उमाशंकर यादव, फेंकू यादव सहित अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...