शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण में सोमवार को भावलखेड़ा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नियामतपुर में बड़ी लापरवाही सामने आई। सुबह करीब आठ बजे के बाद निरीक्षण के दौरान विद्यालय में ताला लटका मिला, जबकि कई बच्चे स्कूल के बाहर खेलते मिले। निर्धारित समय तक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा था। विद्यालय बंद मिलने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने अनुपस्थित पाए गए इंचार्ज अध्यापक सहित सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर और कारण बताओ नोटिस जारी किया। बता दें कि बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव लगातार विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: स्कूल में ताला मिलने और शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण उन्होंने सभी शि...