बीएसए को निरीक्षण में मिली खामियां, दो प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका
बरेली, जुलाई 25 -- परिषदीय विद्यालयों का शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए को स्कूलों में बच्चों की कम मौजूदगी, मिड-डे-मील (एमडीएम) के नाम पर गड़बड़ी, स्कूल के फंड में वित्तीय अनियमिता और पढ़ाई में लापरवाही मिली। मामले में बीएसए ने दो विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापकों, दो सहायक अध्यापिकाओं का वेतन रोकने के साथ बीईओ समेत सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को बीएसए डॉ. विनीता ने सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर करोड़ भुता का निरीक्षण किया। यहां नामांकित 146 बच्चों में से मौके पर 52 बच्चे ही पढ़ाई करते मिले। हालांकि, रजिस्टर में ज्यादा बच्चों की हाजिरी दर्ज कर एमडीएम के पैसों के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। स्कूल में गैस सिलेंडर की जगहलकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.