बीएसए को ज्ञापन दे शिक्षकों ने समस्याओं के शीघ्र निदान की उठाई मांग
उरई, मई 18 -- उरई, संवाददाता । जनगणना प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले शिक्षकों के रूप में वेतन की बहाली से लेकर तमाम समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर समस्या के शीघ्र निदान की मांग उठाई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश से मिला व शिक्षक समस्याओं से संबंधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने कहा कि अवकाश पर रहते हुए जिन शिक्षकों ने जनगणना प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया, उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है जो न्यायोचित नहीं है। ऐसे शिक्षकों का वेतन तत्काल बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य ग्रीष्मावकाश में कराया जा रहा है। उसके एवज में नियमानुसार उपार्जित अवकाश प्रदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.