बरेली, मई 10 -- बीएसए ने दमखोदा विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोखनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताएं मिलीं। प्रधानाध्यापक तपन सिंह मौर्य उपस्थित मिले, जबकि अनुदेशक विजय पाल विलंब से पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्यालय अक्सर देर से खुलता है। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक सुनीता सिंह और शगुफ्ता फिरोज अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिलीं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीएसए डॉ. विनीता के विद्यालय पहुंचने पर प्रार्थना सभा भी देरी से हुई और कक्षाओं में कोई शिक्षक मौजूद नहीं मिला। एमडीएम पंजिका उपलब्ध नहीं थी तथा छात्र उपस्थिति रजिस्टर में वास्तविक संख्या से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज मिली, जबकि मौके पर केवल 45 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में गंदगी और खेल सामग्री भी पूरी नहीं मिली।...