बीएसए की हठधर्मिता से चयन वेतनमान लाभ से वंचित शिक्षक
झांसी, जुलाई 20 -- झांसी,संवाददाता शिक्षकों की लम्बित मांगों पर कार्यवाही अमल में न आने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एडी बेसिक को ज्ञापन सौंपा। ललितपुर जनपद में 100 अध्यापकों के त्रुटिपूर्ण चयन वेतनमान स्वीकृत करने और बीएसए के हठधर्मितापूर्ण रवैये की शिकायत की। चयन वेतनमान के लाभ से बड़ी संख्या में वंचित रखने से शिक्षकों में खासा आक्रोश जाहिर किया। जालौन जनपद में प्रतिकूल प्रविष्टि, स्थाई एवं अस्थाई वेतन वृद्धि रोक मण्डल कार्यालय पर लम्बित होने की जानकारी देते हुए निराकरण की मांग की। बताया कि अनियमितता की स्थिति में सम्बंधित लिपिक हस्ताक्षर से पल्ला झाड़ने का काम करते हैं। साथ ही गैर मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा अराजकता का माहौल बनाने का विरोध किया और मान्यता प्राप्त संगठन से ही पत्राचार करने की मांग रखी।साथ यह भी पढ़ें- Hardo...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.