फिरोजाबाद, दिसम्बर 3 -- मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वह सबसे पहले पटल सहायक कक्ष में पहुंचे। यह देखकर कार्यालय के बाहर खड़े कर्मचारी भागकर अपने कक्षों में पहुंच गए। जानकारी होने पर अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पटल सहायकों और कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आउट ऑफ रिसोर्स के माध्यम से होने वाली भर्ती से संबंधित कुछ पत्रावलियां भी जब्त कर लीं। जिनकी जांच कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.