शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रमुख शिक्षक संगठनों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान शिक्षकों ने बीएसए पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की और मुख्य गेट पर भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों में विनीत गंगवार और राजकुमार तिवारी ने कहा कि विभाग में हो रही अनियमितताओं और शिक्षकों के साथ अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एडीएम (न्यायिक) को सौंपा। यह भी पढ़ें- धरने की तैयारी तेज, शिक्षकों से अधिक संख्या में शामिल होने...