कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड से शिक्षकों ने विभागीय योजनाओं के स्टाल लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उधर, स्कूल चलो अभियान के तहत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नाम निकट के सरकारी स्कूल में लिखवाने के लिए प्रचार सामिग्री का वितरण किया गया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान अमित कुमार, बीईओ नगर रमेश चंद्र चौधरी ने सभी स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अतुल कुमार दीक्षित, उमा कटियार सहित अन्य शिक्षकों ने रंगोली सजाई। एसआरजी विकास कुमारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र एक्सपोजर विजिट के लिए जा रहे हैं। बच्चों ने राज्य स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त की हैं। शैली मिश्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

हिंद...