कन्नौज, फरवरी 27 -- कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में गुरुजनों के कार्यो का बखान करने के लिए गुरु गौरव दीर्घा का निर्माण किया गया है। दीर्घा में राष्ट्रपति, राज्यपाल से सम्मनित व अन्य विशेष कार्यों में शामिल रहे शिक्षकों की फोटो, विवरण व नवोन्मेषी कार्यों को अंकित किया गया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपलब्धियों को रेखांकित कर उनको सम्मानित करने व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रेरित करने के लिए कार्यालय में यह गुरु गौरव दीर्घा का निर्माण कराया है। जिले से जिन शिक्षकों को पुरस्कार मिलेगा उनके कार्यो व उपलब्धियों के विवरण के साथ फोटो दीर्घा लगाए जाएंगे। गुरू गौरव दीर्घा में सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में वर्ष 2003 में राष्ट्रपति पुरस्कार भारत सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय छिबरामऊ, वर्ष 2014 र...