देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के 'सिस्टम' ने एक शिक्षक की जान ले ली। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी शिक्षक का वेतन भुगतान नहीं किया गया। शिक्षक के पास से मिले सुसाइड नोट में आरोप है कि कर्ज लेकर एक बाबू को उसने 16 लाख रुपये दे दिया, बावजूद इसके भुगतान न होने पर मायूस शिक्षक ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब बीएसए कार्यालय जांच के घेरे में आ गया है। बीएसए कार्यालय के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में 2011 में चार तो 2016 में तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। 9 जुलाई 2021 एसटीएफ गोरखपुर ने तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 17 लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया। जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.