बीएसए कार्यालय का घेराव,वेतन-एरियर में देरी से शिक्षकों में आक्रोश
बलरामपुर, जुलाई 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय शिक्षकों का वेतन और एरियर समय से न मिलने, शिक्षक संकुल चयन संबंधी आदेशों का अनुपालन न होने तथा लेखा कार्यालय में लंबित मामलों के निस्तारण में हो रही देरी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 28 जुलाई को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के मंडलीय मंत्री मंगल देव मिश्रा व जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शाम चार बजे बीएसए कार्यालय परिसर में जिलेभर के परिषदीय शिक्षक एकत्रित होंगे। यहां बीएसए एवं वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन देकर लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी। मंडलीय मंत्री ने कहा कि लंबे समय से शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.