संवाददाता, फरवरी 28 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में निलंबित की गईं देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को बेसिक शिक्षा निदेशक, लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उधर मामले की पुलिस जांच तेज हो गई है। इस आत्महत्या ने बेसिक शिक्षा विभाग के सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। बीएसए कार्यालय के सिस्टम के खेल में शिक्षक को अपनी जान तक देनी पड़ी और फिर शासन को संज्ञान में लेना पड़ा। जांच प्रभावित करने के लिए डीवीआर तक से छेड़छाड़ की गई, ताकि वास्तविक बात दब जाए। मामले में संदिग्ध माने जा रहे कर्मचारी से गोरखपुर पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ और भी बातें सामने हैं। पुलिस अपने विवेचना में एक-एक बिंदु को सामने ला रही है। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में शिक्षकों की नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.