बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में पार्किंग स्टैंड का हुआ लोकार्पण
मथुरा, जुलाई 11 -- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पार्किंग स्टैंड का लोकार्पण किया गया। संस्थान के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर अग्रवाल ने फीता काटकर नए पार्किंग स्टैंड का शुभारंभ किया। चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि संस्थान में बढ़ती छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए इस पार्किंग स्टैंड का निर्माण कराया गया है, जिससे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से खड़े किए जा सकेंगे। संस्थान के वाइस चेयरमैन इंजीनियर नितिन मित्तल के अनुसार, यह नई सुविधा संस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल, संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.