मऊ, जनवरी 1 -- मधुबन। बीएसएस परशुराम सेना द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में वाचस्पति उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण शिरोमणि श्रीनाथ पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं नेतृत्व में की गई। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वाचस्पति उपाध्याय मुहम्मदपुर, सूरजपुर, जनपद मऊ के निवासी हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि वाचस्पति उपाध्याय ब्राम्हण समाज के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.