बीएसएस कॉलेज में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की दी जानकारी
धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद। भारत सेवक समाज महिला महाविद्यालय में एनएसएस व इतिहास विभाग की ओर से राष्ट्रीय आंदोलन में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ करुणा ने वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बारे में जानकारी दी। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सिन्हा समेत अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। यूजी सेमेस्टर आठ की 35 छात्राओं ने अपना पेपर प्रस्तुत किया। मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ कुमारी सुमित्रा, डॉ मीरा सिंह, डॉ अंजु वर्मा, डॉ प्रेम कुमार, प्रो. माया झा, छात्रा खुशी, रिया, ज्योति मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.