भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर । बीएसएसआरयू की यूनिट कॉन्फ्रेंस का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन से कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यूनिट वाइस-प्रेसिडेंट राजन सिंह ने शोक संदेश पढ़ा। इस अवसर पर नई कमेटी का गठन हुआ। इनमें प्रेसिडेंट अमित कुमार रक्षित, वाइस प्रेसिडेंट राजन कुमार सिंह, सचिव डीबी लाल, सह सचिव शैलेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष भास्कर कुमार सिंह बने। यह जानकारी इकाई सचिव देवव्रत लाल व मिडिया प्रभारी रंजीत आचार्य ने दी। सीटू नेता दशरथ प्रसाद, पंकज कुमार गुप्ता, सुभाजीत सेनगुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...