बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल के मानव संसाधन व विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे 40 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण, संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी व सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। अंजनी कुमार शरण ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान एवं समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया गया। मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक सेनगुप्ता ने कर्मियों के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुभवों ने...