बोकारो, अप्रैल 30 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य प्रेक्षागृह, ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गुरूवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संयंत्र के विभिन्न विभागों से अपनी लंबी और समर्पित सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे कुल 31 कर्मियों को विदाई दी गई। जिनमें 03 अधिशासी एवं 28 अनाधिशासी कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बायो-डाटा का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें उनके सेवा काल की उपलब्धियों और संयंत्र के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित किया गया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.