बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। स्टील प्लांट स्पोर्टस बोर्ड के ततत्वावधान में अंतर स्टील प्लांट बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन बुधवार को सेक्टर 3 स्थित स्टील क्लब हॉल में किया गया। पहले मैच में आरआईएनएल विशाखापत्तनम ने भिलाई स्टील को लगातार दो सेट में पराजित किया। सिंगल में अपलाराजु ने रवि नायक को 21-13, 18-21 व 21-14 अंक से पराजित किया। डबल्स मैच में चुक्का राजु व लक्ष्मी नायडु ने धीरज गायकवाड व डॉ सैफ अलि को 21-11व 21-01 अंक से पराजित किया व सेमीफाईनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में बीएएल की टीम ने टाटा स्टील को सिंगल्स में धर्मेन्द्र ने शरदिंदु राय को 21-13 व 21-13 अंक से पराजित किया। मिक्स डबल्स में चंदन कुमार व स्नेहाशिष पात्रा की टीम ने सयन हाजरा व शैलेन्द्र कुमार को 21-16, 22-24 व 20-22 अंक से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाई...