बीएसएल में 40% ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में ट्रेड यूनियन ने निकाला जुलूस
बोकारो, मई 13 -- बोकारो स्टील प्लांट में 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों की संभावित छंटनी के विरोध में मंगलवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ठेका मजदूरों ने नया मोड़ से एडीएम बिल्डिंग तक मजदूर जुलूस निकाला। जुलूस में प्लांट के विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए। इसके बाद एडीएम बिल्डिंग के समक्ष विरोध सभा आयोजित कर सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- बीएसएल में 40 प्रतिशत छंटनी के विरोध में ठेका मजदूरों का हल्ला बोल विरोध सभा और मांगें सभा को संबोधित करते हुए एटक नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि इस्पात मजदूरों का सम्मानजनक वेतन समझौता शीघ्र किया जाए तथा 39 माह के बकाया एरियर का भुगतान अविलंब हो। उन्होंने ग्रेच्युटी पर लगाए गए कैपिंग को हटाने और 40 प्रतिशत छंटनी के भय पर रोक लगाने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.