बोकारो, जून 30 -- बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रबंधन की ओर से जारी पहली सूची में ई-1 से लेकर ई-5 ग्रेड तक कुल 123 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद प्लांट के विभिन्न विभागों में उत्साह का माहौल है। बीएसएल प्रबंधन के अनुसार सभी पदोन्नतियां 30 जून 2026 से प्रभावी होंगी। पदोन्नति का लाभ उत्पादन, अनुरक्षण, परियोजना, सुरक्षा, चिकित्सा, टाउनशिप तथा अन्य प्रशासनिक विभागों में कार्यरत अधिकारियों को मिला है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार ई-1 (असिस्टेंट मैनेजर) से ई-2 ग्रेड में 10 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वहीं ई-2 (डिप...