बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा मानकों में सुधार तथा परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को आरसीसी (प्रबलित सीमेंट कंक्रीट) सड़क परियोजना का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य)अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत एमएसडीएस-7 व इनॉक्स संयंत्र से गेट संख्या 04 तक जाने वाली सड़क को जोड़ने वाले मार्ग का नवनिर्माण किया गया है। इस अवसर पर सीजीएम बिपिन कृष्ण सरतापे, एस आर सिंह व डी के सक्सेना , महाप्रबंधक ए के अविनाश, सचिन कुमार सिंह, ए बोस व पी मरंडी सहित सिविल इंजीनियरिंग विभाग (संकार्य) के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि एमएसडीएस-7 से गेट संख्या 04 तक का मौजूदा मार्ग गड्ढों और स्लैग जमाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे मानसून के दौरान जलभराव और अत्यधिक...