बोकारो, मार्च 14 -- बीएसएल में मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के उन विभागों और कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सुरक्षा, गृह सज्जा (हाउसकीपिंग) तथा परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) के क्षेत्र में बेहत प्रदर्शन के लिए सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, टीबीएस और आरएमपी विभाग को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, सी एंड आई टी, मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, नगर प्रशासन तथा जनसंपर्क विभाग विभाग को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुरक...