बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अंतर्गत निष्ठा पहल के माध्यम से शनिवार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) सेमिनार हॉल में महिला संविदा कर्मियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 141 महिला संविदा कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, विशाखा दिशा-निर्देश, पॉस समिति की भूमिका एवं कार्यप्रणाली व संविदा श्रम प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों जैसे विषय शामिल थे। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को उनके अधिकारों तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.