बोकारो, जून 26 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में मई 2026 के लिए 'बेस्ट इम्प्लाई ऑफ द मंथ' पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और विशिष्ट योगदान के लिए आठ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बीएसएल के वरीय अधिकारियों, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों के पीछे उनके परिवारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करें और नवाचार के माध्यम से उनका समाधान खोजें, ताकि संयंत्र के विकास की गति निरंतर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान ...