बोकारो, फरवरी 28 -- बीएसएल ने नेतृत्व विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए शनिवार को प्रैक्टिकल लीडरशिप इमर्शन प्रोग्राम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम बीएसएल में अनुभवात्मक नेतृत्व पहल है, जिसे उभरती नेतृत्व क्षमता और वास्तविक संगठनात्मक निर्णय लेने की प्रक्रिया के बीच के सेतु के रूप में तैयार किया गया है। मानव संसाधन के मुख्य प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक अनुप कुमार दत्त, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और सुरक्षा शपथ के साथ हुआ, जो सुरक्षा के प्रति बीएसएल की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.