बीएसएल में नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आश्रित संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, मई 15 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक मंगलवार को टू-टैक गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सलाम एहसान ने की, जबकि संचालन शम्भू कुमार ने किया। बैठक में कहा गया कि 30 अप्रैल को आश्रित संघ और बीएसएल प्रबंधन के सीजीएम कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में आश्रितों की नियोजन प्रक्रिया 10 मई से शुरू करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद 1 मई मजदूर दिवस पर प्रस्तावित भूख हड़ताल आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि 12 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक नियोजन प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। आश्रितों का कहना है कि बीएसएल प्रबंधन वार्ता के नाम पर उन्हें लगातार आश्वासन देकर टाल रहा है, जिससे कई आश्रितों की उम्र सीमा पार होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.