बीएसएल में ठेका मजदूर रामजी सिंह की मौत,परिजन को मिला नियोजन
बोकारो, मई 13 -- बोकारो वरीय संवाददाता। सेल बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार को सुबह एक ठेका मजदूर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान प्रोटेक्टिव जनरल इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत 56 वर्षीय रामजी सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों से मिली जानकार के अनुसार रामजी सिंह एसएमएस-न्यू विभाग में पहली पाली में ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब 8:30 बजे स्लैब कटिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें स्कूटी से प्लांट मेडिकल पहुंचाया। इस दौरान एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई। प्लांट मेडिकल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.