बोकारो, जून 19 -- बोकारो वरीय संवाददाता। ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में कमी लाने और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन विकास विभाग में ईसीएस विभाग के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की गणना, उसके प्रभावों, वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय नियमों तथा उत्सर्जन में कमी लाने के उपायों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण के दौरान ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की गणना के लिए विश्व इस्पात संघ की मानक पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा उत्सर्जन में कमी से संबंधित वैश्विक और राष्ट्रीय नीतियों, नियमों तथा इस्पात उद्योग में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम ...