बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में सोमवार को गैस सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं विभाग व ऊर्जा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें अधिकारी, कर्मचारी व संविदा कर्मी शामिल थे। मौके पर एजीएम सुखदेव महतो व भानु प्रताप सिंह उपस्थित थे। सुखदेव महतो ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया व इस जागरूकता सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। भानु प्रताप सिंह ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता व उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस्पात संयंत्र के सुचारू संचालन में गैस के सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.