बीएसएल में कोल, कोक एवं कोल केमिकल्स पर ऑपरेटिंग कमेटी की बैठक शुरू
बोकारो, मई 7 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट में "कोल, कोक एवं कोल केमिकल्स" विषय पर 53वीं ऑपरेटिंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक का आयोजन 7 एवं 8 मई 2026 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन आरडीसीआईएस, रांची के समन्वय से आयोजित हो रहा है, जिसमें भारतीय इस्पात उद्योग से जुड़े 80 से अधिक विशेषज्ञ, तकनीकी प्रतिनिधि और अधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरूवार को मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य सभागार में किया गया। उद्घाटन अवसर पर बीएसएल प्रबंधन ने सम्मेलन की उपयोगिता और इसकी भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी आयोजन इस्पात उद्योग में बोकारो स्टील प्लांट की अग्रणी भूमिका को और मजबूत बनाते हैं। सम्मेलन में बीएसएल के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.