बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में वर्किंग टुगेदर एज़ वन सेल, वन एल एंड डी कोलैबोरेट, लर्न एंड डिलीवर पहल के अंतर्गत बेसिक ऑफ इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दक्ष - एक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित यह सत्र 10 से 12 मार्च 2026 तक इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स लैब में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) धनंजय कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य सहायक महाप्रबंधक (सीआरएम-3) रवि कुमार जायसवाल भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेल की विभिन्न इकाइयों भिलाई इस्पात संयंत...