बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट के टाउन सर्विसेज, प्रोजेक्ट्स तथा मानव संसाधन (एचआर) विभागों में आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) के अंतर्गत द्वितीय सर्विलांस ऑडिट का सफल आयोजन दिसंबर 2025 के दौरान किया गया। यह ऑडिट मैसर्स टीयूवी के बाह्य ऑडिटरों द्वारा संपन्न किया गया। जिसके माध्यम से गुणवत्ता, प्रणालीगत उत्कृष्टता एवं सतत सुधार के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता का पुनः प्रमाणन हुआ। ऑडिट कार्यक्रम के तहत टाउन सर्विसेज विभाग का सर्विलांस ऑडिट मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में 11 से 12 दिसंबर तक टीयूवी ऑडिटर पीके पात्रा द्वारा किया गया। इसी क्रम में, प्रोजेक्ट्स डिवीजन का सर्विलांस ऑडिट अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता की अध्यक्षता में 15 से 16 दिसंबर व मानव संसाधन (एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.