बोकारो, नवम्बर 25 -- बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में मंगलवार को नगर सेवा भवन के समक्ष बोकारो इस्पात नगर के भुखंडधारियों व व्यापारियों की ओर से बोकारो इस्पात प्रबंधन के तानाशाही एवं विकास-विरोधी रवैए के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से लीज नवीकरण एवं प्रतिबंधित ट्रेड नीति में मनमाने तरीके अपनाए जा रहे हैं। प्रबंधन भुखंडधारियों को लीज रद्द करने की धमकी देकर जबरन धनराशि जमा कराने का प्रयास कर रहा है, जो अस्वीकार्य है। चैंबर संरक्षक संजय बैद ने कहा कि बोकारो चैंबर इस मनमानी का पुरजोर विरोध करता है। चैंबर महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से लागू की गई पार्किंग शुल्क वसूली नीति पूरी तरह अव्यावहारिक है। भ...