बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केंद्र में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने विशिष्ट अतिथियों के साथ परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जो ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस अवसर पर बोकारो महिला समिति की अध्यक्षा शुभम रंजन,प्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल व पद्मश्री चामी मुर्मू (पर्यावरण कार्यकर्ता) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। मुख्य अतिथि प्रिय रंजन ने संयंत्र की प्रगति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक विकास मनवती, एस के भारद्वाज, मुख्य...